फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओमप्रकाश शर्मा ने 50 साल तक शिक्षक हितों के लिए किया संघंर्ष

Fri, 16 Jan 2026 08:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
खरखौदा के जनता इंटर कॉलेज में शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते
विज्ञापन
शिक्षक नेता ओमप्रकाश शर्मा की पुण्य तिथि पर शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बा के जनता इंटर कालेज में पूर्व शिक्षक विधायक ओमप्रकाश शर्मा की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मेरठ के संयुक्त मंत्री केडी शुक्ला ने कहा कि शर्मा ने 50 साल तक शिक्षक हितों के लिए संघंर्ष किया।शर्मा के प्रयासों के परिणामस्वरूप समूची शिक्षक बिरादरी ने शून्य से शिखर तक की ऐतिहासिक यात्रा तय की। उन्होंने अपना पूराजीवन शिक्षकों के मान-सम्मान, अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा हेतु समर्पित कर दिया। निरंतर 50 वर्षों तक विधान परिषद में रहकर उन्होंने शिक्षकों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया और हर परिस्थिति में शिक्षक हितों के लिए अडिग संघर्ष किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल दत्त धीरायण इकाई संरक्षक और संचालन सलेखचंद इकाई मंत्री ने किया। इस मौके पर डॉ अपर्णा शर्मा, कृपाशंकर, निधि शर्मा, सुमन वर्मा, प्रीति पिलानिया, देवेन्द्र कुमार, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, योगेश कुमार, दीपक सिंह शहीद कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें