दौराला- अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा में प्रतिभाग करते उद्धव शिक्षा निकेतन स्कूल के वि
दौराला। सकौती स्थित उद्धव शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को अमर अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में सक्रिय रूप से भाग लिया। ओलंपियाड प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक और बौद्धिक क्षमताओं को परखना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। बृहस्पतिवार को सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में उद्धव शिक्षा निकेतन स्कूल के 22 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य गोविंद प्रसाद तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्साह के साथ प्रश्नों को हल किया। कहा कि अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में भाग लेना छात्रों के लिए एक अच्छा अनुभव रहा। इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा।