सरधना। दौराला सरधना रोड पर सोमवार सुबह अलीपुर गांव के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव अलीपुर निवासी रामदास (60) सोमवार सुबह दौराला सरधना रोड पर ई-रिक्शा से उतर कर सड़क पार कर रहे थे। तभी दौराला की तरफ से तेजगति से आ रही पिकअप गाड़ी की टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल घायल हो गए। राहगीर तुरंत उन्हें सीएचसी सरधना में ले गए, जहां गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई।