फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओजस्व ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

विज्ञापन
छात्र ओजस्व ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर कालेज प्रधानाचार्य आदि 
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज का कक्षा 12वीं के छात्र व ताइक्वांडो खिलाड़ी ओजस्व सिंह का चयन गोरखपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय परिसर में सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता और होशियार सिंह के संचालन में संपन्न हुए कार्यक्रम में ओजस्व को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्र की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि अंडर-19 वर्ग के उत्कृष्ट खिलाड़ी व अनुशासित एनसीसी कैडेट ओजस्व ने क्षेत्रीय, जनपद एवं मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नीरज कुमार, अमित कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा और होशियार सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें