गंगानगर स्थित रूटेड ताइक्वांडो अकैडमी के खिलाड़ियों ने पांचवीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में
गंगानगर। 5वीं इंडियन ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप कानपुर में आयोजित की गई। इसमें रूटेड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने अनेक वर्गों में भाग लेकर सात पदक अपने नाम किए। ओजसव ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल स्तर पर जगह बनाई। हर्ष, वंश और शोभित ने रजत पदक वहीं, प्रेरणा, निखिल और लव ने कांस्य पदक अपने नाम किए। कोच अंकुर सिंह सैनी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। संवाद