मेरठ। एडेड स्कूलों के शिक्षकों के ऑफलाइन स्थानांतरण को लेकर मंगलवार को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, डॉ. आरपी मिश्र ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी से मुलाकात की। संघ के मेरठ जिलामंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने ऑफलाइन स्थानांतरण के लिए 25 अगस्त तक आदेश जारी करने की बात कही है। संवाद