भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के पदाधिकारी। (स्त्रोत यूनियन) बहसूमा।
बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुर्जर व जिला अध्यक्ष प्रमोद भड़ाना ने शनिवार को कस्बा निवासी वीरेंद्र नागर के आवास पर बैठक की। इसमें संगठन का विस्तार किया। पवन गुर्जर ने कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को एकजुट करने का है। उन्होंने आदेश नागर को मवाना तहसील अध्यक्ष, दिनेश नागर को हस्तिनापुर ब्लाक अध्यक्ष संजीव पूर्व संजू पोसवाल को बहसूमा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। संवाद