मेरठ। समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकार के सरंक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों को मानवाधिकार दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों के साथ-साथ दायित्वों का बोध भी होना चाहिए। 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद