मेरठ। मेरठ। दुर्गाबाड़ी सदर स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में कार्तिक अष्टाह्निका महापर्व के सातवें दिन सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन हुआ। ब्रह्मचारिणी स्वीटी दीदी के सानिध्य और विनोद सचिन परिवार के सौजन्य से संपन्न हुए इस अनुष्ठान में करीब 80 श्रद्धालुओं ने मांडले पर 1024 अर्घ्य समर्पित कर कर्मों की निर्जरा की कामना की। शाम को सिद्धचक्र की आरती और ब्रह्मचारिणी रेणु दीदी द्वारा स्वाध्याय कराया गया। ब्यूरो