दबथुवा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते रालोद नेता विनय अमानुल
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में सुशील, रमेश और अमर की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल नेता विनय अमानुल्लापुर ने मृतकों के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में परिवारों को ढाढ़स बंधाया। दबथुवा में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की असामयिक मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त है। विनय अमानुल्लापुर ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दुख साझा किया और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान नरेश चौधरी, बोबी पहलवान और कपिल त्यागी मौजूद रहे।