मेरठ। एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली सोमवार को किदवई नगर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। शौकत अली ने उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यहां 23 फरवरी 2026 को इकबाल अहमद के मकान में में आग लगने का हादसा हुआ था जिसमें पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद वह ग्राम हाजीपुर के सामने लब्बैक फार्म हाउस हापुड़ रोड पहुंचे और ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान इमरान अंसारी, फजल करीम, फहीम अंसारी, याद मोहम्मद और इरशाद अलमा आदि मौजूद रहे।