फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान से लाखों रुपये के मेवे व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना की दुकान से लाखों के मेवे और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित अंबेडकर कॉलेज के पास एक किराना की दुकान में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के मेवे और अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह मालिक दुकान पर पहुंचे तो उन्हें वारदात का पता चला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने जांच करने के बाद डीवीआर को कब्जे में ले लिया।
नौचंदी थाना क्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी मयंक अग्रवाल की गढ़ रोड पर मां शाकुंभरी ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान है। उनके बराबर में बिजेंद्र अग्रवाल की भवानी मारबल के नाम से दुकान है। मयंक ने बताया कि मंगलवार देर रात में चोर भवानी मारबल की दुकान में कुंबल कर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद वह उनकी दुकान की दीवार और उस पर लगी लोहे की चादर काटकर अंदर घुसे। चोर दुकान से लाखों रुपये कीमत के मेवे और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचने के बाद घटना का पता चला तो मयंक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें