मेरठ------मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग का वार्षिक खेलकूद मे भाग लेती छात्रा------नीटू
मेरठ। कालेज ऑफ नर्सिंग लाला लाजपत राय मेडिकल काॅलेज में चल रहे खेल महोत्सव में दूसरे दिन शॉटपुट, लंबी कूद, फुटबॉल समेत कई खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन खेलों का शुभारंभ मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने किया। दूसरे दिन डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, टग ऑफ वॉर, फुटबॉल व एथलेटिक्स के कई इवेंट हुए। इन स्पर्धाओं में नर्सिंग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या प्रो. एस बालमणि बोस, उप-प्रधानाचार्य प्रोफेसर वीर विक्रम सहदेव सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद