फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनएसएस ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार व कॉलोनियों से गुजरी, जहां स्वयंसेवकों ने तख्तियों के साथ लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोकतंत्र मजबूत करने के लिए वोट डालने और घर-घर जाकर मतदान का महत्व समझाने का आग्रह किया। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग तथा नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की भी अपील की गई। स्वयंसेवकों ने स्वयं शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. महेश कुमार सिंह ने मतदान को अधिकार के साथ नैतिक कर्तव्य बताया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किशोर कुमार ने लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने को एनएसएस का उद्देश्य बताया। शिविर में कई स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें