फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब स्टेशन पर खोल सकेंगे नामी ब्रांड के शोरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और नमो भारत ट्रेन के साथ साझेदारी करना अब आसान होगा। एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कॉरिडोर के पांच स्टेशनों के लिए विशेष सेमी-नेमिंग और को-ब्रांडिंग अधिकारों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। इसमें भाग लेकर, ब्रांड्स और अपने नाम को आरआरटीएस स्टेशनों के साथ जोड़कर पहचान को प्रभावी रूप से बढ़ा सकते हैं। ब्रांड्स को स्टेशन के नाम के पहले या बाद में जोड़ने, स्टेशन की दीवारों, होर्डिंग्स और प्रवेश व निकास द्वारों पर ब्रांड के रंगों को शामिल करने और निर्मित व खाली जगहों के उपयोग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कॉनकोर्स, प्लेटफार्म और बाहरी हिस्सों में ब्रांड्स सड़क और पैदल यात्रियों को भी प्रभावी रूप से दिखाई देंगे। एनसीआरटीसी, ट्रेन के भीतर ऑडियो अनाउंसमेंट में भी को-ब्रांडेड स्टेशन के नामों को शामिल करेगा। स्टेशन के नक्शों पर भी ब्रांड के लोगो को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। सेमी नेमिंग राइट्स प्राप्त करने के लिए निविदा दस्तावेज सेंट्रल प्रोक्योरमेंट पोर्टल और एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ncrtc.in पर उपलब्ध हैं। एक प्री-बिड बैठक 20 अगस्त को दोपहर बाद तीन बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जाएगी। कांफ्रेंसिंग में इच्छुक पक्ष निविदा दस्तावेज़ों में दिए गए ईमेल पते पर अनुरोध भेजकर शामिल हो सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आरआरटीएस स्टेशन दिल्ली-मेरठ हाईवे पर स्थित हैं और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हैं। ये बाजारों, शिक्षण संस्थानों और रिहायशी इलाकों से घिरे हुए हैं। ये प्रमुख स्थान मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए बेहतरीन ब्रांड विज़िबिलिटी देने वाले हैं। इस पहल के तहत गुलधर आरआरटीएस स्टेशन के लिए सेमी-नेमिंग अधिकार पहले ही हासिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें