मेरठ। बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने बुधवार को बसपा कार्यालय में आयोजित मंडलीय बैठक में कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से जनता को नुकसान झेलना पड़ा है। गैस, सब्जी व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्हें खरीदना बहुत भारी हो गया है। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने भाजपा पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, मंडल जोन इंचार्ज मुरारी लाल केन, सतपाल पेपला, सूरज सिंह, डॉ. कमल सिंह राज, जगरूक सिंह, भारतवीर गुर्जर, राजपाल जाटव, मुनकाद जसोरी, विक्रांत त्यागी, हाजी शारिक, रामप्रकाश, दीपक राणा, रवि जाटव, नागेश कुमार, डॉ. राजवीर, अमित कुमार, प्रवेश, सुरेंद्र, कुलदीप गुर्जर, तेज सिंह, डॉ. प्रवीण, नईम, पीयूष गौतम और रतनपाल मौजूद रहे। वहीं, युवा बसपा नेता रहे हसीन यासीन को टीम समेत पार्टी ज्वाइन कराई गई। सुमित, परवेज को भाईचारा मंडल प्रभारी, इसरार, सुरेंद्र कुटी को जिला संयोजक बनाया गया है।