मवाना/ मुंडाली। थाना समाधान दिवस में मात्र तीन शिकायतें आई लेकिन एक का भी समाधान नहीं हुआ। समाधान दिवस में एसएसआई देवकी नंदन ने लोगों की शिकायतों को सुना। गांव भिडवारा निवासीग्रामीणों ने पत्र सौंपकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौपाल व कुएं के पास बन रहे टीन शेड के निर्माण कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से स्थल का निरीक्षण कर बिना किसी रुकावट के टीन शेड निर्माण कार्य पूरा कराने की अनुमति देने की मांग की है। इस दौरान नेपाल सिंह, राजकपूर, मनोज, विजेंद्र सिंह, सुनील, जतिन, कृपाल सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। दूसरे पक्ष की ओर से समंत्रा निवासी भिडवारा ने दिए पत्र में ग्राम प्रधान और अन्य पर उनके प्लाट पर कब्जा कर रखा है। उसको कब्जा मुक्त कराया जाए। गायत्री नासरपुर ने पड़ोसी पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर मुंडाली थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सीओ किठौर दिव्य ज्योति राॅय, थानाध्यक्ष और क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे लेकिन कोई शिकायत नहीं आई। संवाद