मेरठ। उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रदेश महामंत्री अभिषेक भाटिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव को मांगपत्र सौंपा। इसमें अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की तिथि से मासांत लाभ देेने की मांग की गई। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में इस पर निर्णय लेने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज और कार्यकारी परिषद के सदस्य प्रो. मनोज अग्रवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इस बारे में कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, महामंत्री उपेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष राहुल कंसल, रावत सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद