फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

विज्ञापन
खरखौदा नगर पंचायत सभागार में नामित सभासदों को शपथ दिलाते अधिशासी अधिकारी (संवाद)
विज्ञापन
खरखौदा। भाजपा हाई कमान द्वारा खरखौदा नगर पंचायत के लिए नामित तीन सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। भाजपा हाईकमान द्वारा खरखौदा नगर पंचायत के लिए कस्बा निवासी मणी प्रकाश त्यागी, रोहित गुप्ता व सुरेंद्र मुंडे को सभासद नामित किया गया है। शुक्रवार को खरखौदा नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राज त्यागी, अधिशासी अधिकारी गौरव चौधरी ने तीनों सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीनों सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्यागी काे कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में सुनील त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र मावी, अशोक पोसवाल रॉबिन गुर्जर सहित खरखौदा नगर पंचायत के सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें