फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नामित डायरेक्टरों का जगह-जगह किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। शासन से नामित डायरेक्टर बनने के बाद शनिवार को क्षेत्र में पहुंचने पर मीठेपुर गांव निवासी अजयवीर व दौराला निवासी हरेंद्र चौधरी का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अजयवीर लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हुए हैं। आरएसएस से जुड़े होने के चलते भाजपा सरकार ने उन्हें इस बार सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन पद को लेकर हुए चुनाव में नामित डायरेक्टर मनोनीत किया है। जबकि, दौराला से हरेंद्र चौधरी को भाजपा से लंबे समय से जुड़े होने के चलते दौराला समिति का डायरेक्टर नामित किया है। शनिवार को मोदीपुरम, टोल प्लाजा, दौराला व मीठेपुर गांव में दोनों का स्वागत किया गया। भाजपा पदाधिकारियों व क्षेत्र के लोगों ने दोनों का स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा ने कहा कि पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं काे आगे बढ़ने का मौका देती है। जबकि, अन्य पार्टियों में छोटे कार्यकर्ताओं को यह मौके नहीं मिलते और उनकी उपेक्षा की जाती है। भाजपा शुरू से ही हर वर्ग से जुड़े लोगों को एक साथ लेकर विकास कार्य कराने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन

इस दौरान विमल शर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवई, भूपेंद्र, मनिंदरपाल सिंह, सतेंद्र भराला, बिजेंद्र प्रमुख, समीर चौहान, संदीप, विक्रांत अहलावत, मनिंदर विहान, योगेंद्र, शकील, करमवीर, संतकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें