बहसूमा। बहसूमा-रामराज मुख्य मार्ग पर हरियाली पेट्रोल पंप के पास जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शनिवार को एडीओ पंचायत धीर सिंह पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले की सफाई कराकर पानी की निकासी शुरू कराने का प्रयास किया। किसानों ने कार्य रुकवा दिया। किसानों का कहना था कि केवल नाले की सफाई से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और पानी को तालाब तक पहुंचाने के लिए पक्का नाला बनाया जाए, ताकि भविष्य में हाईवे पर जलभराव की समस्या दोबारा न हो। बीडीओ मनोज भारद्वाज का कहना है कि उप जिलाधिकारी मवाना को स्थिति से अवगत करा दिया है। जल्दी इसका स्थायी समाधान किया जाएगा।