फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना सुरक्षण आदेश में किनौनी मिल का नहीं कटा कोई क्रय केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। किसानों के खातों में जैसे ही बकाया गन्ना भुगतान अदा करने के मैसेज बैंक द्वारा मोबाइल पर आए उसके कुछ ही क्षण बाद गन्ना आयुक्त लखनऊ ने किनौनी चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना आवंटन के सुरक्षण आदेश जारी कर दिए हैं। किसानों के भारी विरोध के बावजूद मिल का कोई भी गन्ना केंद्र काटने के बजाय और एक अतिरिक्त केंद्र बढ़ाकर गन्ना खरीद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति, भाकियू और विपक्षी दल कई माह से किनौनी चीनी मिल द्वारा भुगतान अदा न करने के मुद्दे को लेकर लामबंद हो मेरठ से लखनऊ तक धरना प्रदर्शन कर किनौनी चीनी मिल का क्षेत्र काटकर दूसरी पड़ोसी चीनी मिलों को आवंटित करने की मांग कर रहे थे। सोमवार शाम आए सुरक्षण आदेश में किसानों के भारी विरोध के बावजूद गन्ना आयुक्त द्वारा किनौनी शुगर मिल का क्रय केंद्र नहीं काटा है। गन्ना सुरक्षण आदेश के तहत आयुक्त द्वारा एक अन्य केंद्र बुढसैनी जनपद बागपत में बढ़ाया गया है।
दूसरी ओर मलियाना गन्ना समिति ने बजाज मिल द्वारा भेजे गए बकाया 48 करोड़ रुपयों का भुगतान सोमवार शाम किसानों के खाते में भेज दिया। किसानों के खाते में पेमेंट जाते ही मैसेज पहुंच गया। मलियाना गन्ना समिति द्वारा बाकी गन्ना केंद्रों पर पर्ची का इंडेंट भी जारी कर दिया गया है। किसानों की लड़ाई लड़ रहे किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे किसानों की जीत बताया है।
विज्ञापन


बजाज ग्रुप के आने के बाद किसानों को शोषण से मुक्ति मिली : केपी सिंह
रोहटा। बजाज बजाज शुगर किनौनी इकाई प्रमुख केपी सिंह ने बताया कि गत वर्ष मिल को 182 गन्ना क्रय केंद्र लगाने के आदेश मिले थे। गन्ना आयुक्त के आदेशों के तहत सभी को स्थापित कर 1.80 करोड़ क्विंटल गन्ने की खरीद की गई। लेकिन इस वर्ष के सुरक्षण आदेश में 183 गन्ना केंद्र लगाकर गन्ना खरीद करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें मिल प्रबंध तंत्र ने 160 गन्ना केंद्रों को स्थापित कर सोमवार को 80 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद कर पेराई की है। बाकी जो गन्ना केंद्र लगाने के आदेश मिले हैं, उन्हें एक सप्ताह में स्थापित कर चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान किसी भी राजनीतिक दलों के बहकावे में न आकर अपनी चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कर समय से गेहूं की बुवाई करें। बजाज ग्रुप के आने के बार किसानों को शोषण से मुक्ति मिली है। पहले किसान अपना गन्ना औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर थे।

गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल शुरू
बजाज शुगर मिल किनौनी ने सोमवार को अधिकतर क्रय केंद्रों पर तौल का शुभारंभ कराते हुए गन्ने की खरीद की। वहीं, बाड़म गांव में विरोध भी हुआ था, लेकिन वहां भी शांतिपूर्वक तौल कार्य शुरू कराया गया। रासना, दमगढ़ी मिर्जापुर में किसानों को मिठाई बांटकर तौल कार्य शुरू कराया गया। इस दौरान सतीश प्रधान, भाकियू नेता अफसार, सतीश प्रधान, मुनेश, आदेश गुर्जर, मोहित, असगर, जाकिर, शाहिद आदि मौजूद रहे।

बजाज ग्रुप ने 90 प्रतिशत बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है। आगे भी हर हाल में नियमित भुगतान कराने का दबाव जारी रहेगा। किसान गन्ना भुगतान न मिलने के कारण क्षेत्र काटने की मांग कर रहे थे। जब भुगतान ही हो गया तो केंद्र काटने का मुद्दा स्वतः ही खत्म हो गया है। - डॉ. दुष्यंत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी

गन्ना मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीजन चलने से पूर्व पूरा भुगतान करने की घोषणा की थी। ये किसानों के साथ सरासर धोखा किया गया है। किसानों की बैठक बुलाकर अग्रिम नीति बनाई जाएगी। -बिजेंद्र प्रमुख, अध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें