फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में प्रतिमा लगाने का कोई प्रस्ताव पारित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज के प्रबंधक ने बताया कि काॅलेज परिसर में किसी भी व्यक्ति की प्रतिमा लगाए जाने का कोई भी प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है। नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज के प्रबंधक करतार सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रबंध समिति द्वारा पूर्व में नवजीवन किसान डिग्री काॅलेज पर आयोजित कमेटी की बैठक 21 अप्रैल के संदर्भ में निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को काॅलेज परिसर में प्रतिमा लगाने का जो सुझाव प्राप्त हुआ था, उस पर किसी प्रकार का प्रस्ताव पारित न करते हुए उक्त विषय की जानकारी प्रबंधक द्वारा पत्राचार के माध्यम से प्रबंध समिति अध्यक्ष सीमा प्रधान को अवगत कराने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अभी काॅलेज परिसर में किसी भी व्यक्ति की कोई प्रतिमा लगाए जाने का प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें