डए-तहसील सभागार में किसानों के साथ बैठक करते एसडीएम व तहसीलदार। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
21 लाख रुपये का कोई नहीं वारिस
बहसूमा। गन्ना आयुक्त के निर्देश पर रामराज गन्ना समिति में पूर्व जमा 21 लाख रुपये बकाया धनराशि को समिति व चीनी मिल कर्मचारियों द्वारा प्रचार प्रसार के बावजूद किसान साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। रामराज गन्ना समिति के सचिव महीपाल सिंह ने बताया कि समिति में कई वर्ष पूर्व किसानों का 25 लाख रुपये बकाया था। कुछ किसानों ने साक्ष्य प्रस्तुत कर 4 लाख रुपये अपने खातों में प्राप्त कर लिए। शेष बची 21 लाख रुपये के बकाया धनराशि का कोई वारिस बनने को तैयार नहीं है। गांव पहुंच रहे सुपरवाइजर जांच पड़ताल में सामने आ रहा है। या तो किसान की मौत हो चुकी है या सूची में लिखा नाम का कोई गांव में ही नहीं है। सचिव का कहना है कि समिति में जमा 21 लाख रुपये की रकम को सूची में लिखे नाम के किसान दो माह के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं तो बोर्ड में प्रस्ताव पास कर उक्त किसानों को नोटिस भेज बकाया धनराशि को समिति की संपत्ति माना जाएगा।