नौशाद के हत्यारों का सुराग नहीं
मवाना। मधुबन कालोनी में हुई नौशाद की हत्या में पुलिस तीन दिन बाद भी हत्या के कारण तथा हत्यारों का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
जानकारी हो कि नंगला हरेरु गांव निवासी नौशाद राज मिस्त्री था, मवाना में मधुबन कालोनी में मकान का निर्माण कर रहा था। कालोनी में ही उसका परिवार किराए पर मकान लेकर रह रहा है। बृहस्पतिवार रात निर्माणाधीन मकान के पास टीन शेड में नौशाद सोया था। बदमाशों ने धारदार हथियार से नौशाद की हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की थी। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद के मुताबिक टीम जांच में लगी है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।