फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा नेताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। थाने में भाजपा नेताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का इंतजार है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम गुड मंडी स्थित मंदिर के विवाद में दो पक्ष थाने पहुंचे थे। जिसमें थाने के अंदर ही एक-दूसरे पर कटाक्ष करने को लेकर दोनों पक्षों में मामला गर्मा गया था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कटाक्ष व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि पुलिस ने भाजपा के जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, ग्राम प्रधान गणेशपुर आशू त्यागी आदि के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इसे लेकर आधी रात के बाद तक थाने में धरना-प्रदर्शन किया गया था। रविवार को भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष आदि से मिले थे। जिसमें एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात ने थाने में पहुंचकर दो घंटे तक जांच की थी। रविवार की शाम तक कार्रवाई का आश्वासन मिला था। लेकिन सोमवार की देर शाम तक भी कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें