उज्बेकिस्तान में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के बाद निवेश पाल पदक जीता था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर के कक्षा 12 के छात्र निवेश पाल ने उज्बेकिस्तान में हुई अंडर 17 बॉयज एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश के लिए कांस्य पदक जीत जीता। यह छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर चुका है। इसी के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर उसका चयन हुआ था। उसकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। लोग परिजनों को बधाई देने पहुंच रहे हैं। कॉलेज के डॉ सुखपाल सिंह तोमर और शिक्षकों ने छात्र की कामयाबी पर बधाई दी है। प्रधानाचार्य ने कहा कि निवेश ने अपनी मेहनत के दम पर यह कामयाबी पाई है। दूसरे छात्राें को भी उससे सीख लेनी चाहिए।