मुरलीपुर कालेज के छात्र द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक जीता गया पदक के साथ छात्र
माछरा। एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर में कक्षा 12वीं के छात्रा निवेश कुमार ने राज्य स्तरीय अंडर 19 बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर काॅलेज, गांव, जिला और माता-पिता का गौरव बढाया। प्रतियोगिता लखनऊ में केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई थी जिसमें अनेक जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर और प्रबंधक प्रभुदयाल सिसोदिया ने कहा कि यह काॅलेज के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।