मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या यूनिवर्सिटी में विद्या स्टूडेंट्स एंबेसडर काउंसिल की ओर से ‘विद्या गॉट टैलेंट’ प्रतियोगिता हुई। जिसमें नृत्य, गीत और वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिताएं हुईं। विद्या यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रदीप कुमार जैन, प्रो चांसलर विशाल जैन एवं कुलपति डॉ. हिरेन दोशी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गिटार, कैशियो आदि की शानदार प्रस्तुति दी। नृत्य प्रतियोगिता में नीशु त्यागी प्रथम, मान्या धवन ने द्वितीय और पुरु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अक्षत जैन प्रथम, कशिश ने द्वितीय और निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में अर्चित जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन बीजेएमसी की छात्रा इशिका शर्मा एवं बीटेक के छात्र रूद्र शर्मा ने किया। संवाद