खाटू श्याम निशान शोभायात्रा में झांकी। (मवाना)
मवाना। तक्षशिला कॉलोनी में स्थित खाटू श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु निशान लेकर भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। इसमें शिव-पार्वती की झांकी और भजनों पर कलाकारों ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किए। शोभायात्रा तक्षशिला कॉलोनी से प्रारंभ होकर थाना तिराहा, फलावदा रोड, सुभाष चौक, खतौलिया चौक, दयानंद बाजार, सुभाष बाजार, होते हुए मुबारकपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ रही, जिसने पूरे नगर को भक्ति के रंग से सरोबार किया। शोभायात्रा के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद