फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी का पर्व मनाया

विज्ञापन
निर्जल एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालु। (स्त्रोत मंदिर कमैटी) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। श्री खाटू श्याम मंदिर धाम में निर्जला एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्त द्वारा बाबा को सोने का मुकुट चढ़ाया गया। सुबह 9:30 बजे बाबा की शृंगार आरती हुई। इस मौके पर भक्तों का जनसैलाब बाबा के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन के लिए पूरी विधानसभा से तो भक्त आए ही, साथ ही दिल्ली, हरियाणा, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि से भी दर्शन के लिए पहुंचे, जिनकी अर्जी बाबा ने पूरी की। सुदेश गहलोत ने बाबा को चोला चढ़ाया व कोलकाता के गुलाब के फूलों से बाबा का शृंगार किया। बाबा के शृंगार में लगभग 150 परिवारों का सहयोग प्राप्त हुआ। अल्पना चौहान ने शुगर फैक्टरी के पास से लेटकर बाबा को निशाना चढ़ाया। इसके अलावा अनेकों भक्तों ने लेटकर बाबा को निशान चढ़ाए। विनीत रस्तोगी, अवनीत रस्तोगी की ओर से बाबा को सोने का मुकुट चढ़ाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी, सचिव विनय दबलिश, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, तपेश मित्तल, दर्शन चौहान, मयंक रस्तोगी, अजय दुबलिश, मनोज रस्तोगी, मनोज गोयल, श्रेय कौशिक, लवी कौशिक आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें