फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौ वर्षीय बच्ची से क्लीनिक में छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के महताब सिनेमा के पास एक क्लीनिक में नौ वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत की गई। बालिका के शोर मचाने पर लोगों ने क्लीनिक पर काम करने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बड़ा मदरसा के पास कोतवाली सराय बहलीम निवासी शख्स क्लीनिक चलाते हैं। उनका भतीजा सहायक के रूप में काम करता है। उन्होंने क्लीनिक के ऊपर वाले हिस्से में बेड डाला हुआ है। कई बार क्लीनिक संचालक आराम करने के लिए क्लीनिक पर ही रुक जाते हैं। शनिवार देर शाम उनके क्लीनिक पर एक महिला नौ साल बेटी को लेकर पहुंची। आरोप है कि वहां बच्ची के पट्टी बांधने के लिए आरोपी युवक अंदर ले गया। आरोपी ने उसकी मां को मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए भेज दिया। आरोपी ने इसी दौरान बच्ची से छेड़छाड़ की और अश्लील हरकते करने लगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें