गंगानगर। मकर संक्रांति पर गंगानगर स्थित सुरेशचंद हेमवती सरस्वती विद्या मंदिर में गायत्री ज्ञान मंदिर मेरठ की ओर से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया गया। स्कूल के छात्रों, शिक्षकों और प्रबंध के सदस्यों ने विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शोधन के लिए वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दीं। कार्यक्रम स्थल पर जीवनोपयोगी साहित्य एवं व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं, स्कूल प्रांगण में एआई लैब का उद्घाटन किया गया। इस मौके एनएस त्यागी, उमेश चौधरी, खूबचंद सिंह, सुलेखा श्रीवास्तव, रचना मित्तल आदि ने सहयोग रहा। संवाद