मेरठ। ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन क्लब की मासिक सभा बृहस्पतिवार को मारवाड़ी भोज पर आयोजित की गई। इसमें क्लब की सदस्यों ने माता की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माता के नौ रूपों का दर्शन कराया गया। राधिका अत्रे, शिखा गुप्ता, पूनम सिंघल, नीरज कौशिक शशि, रीता गुप्ता, सुषमा और अनीता ने मां दुर्गा के नौ रूपों को दिखाया। इस दौरान नीरज कौशिक, कनिका, शिखा, आंचल, राखी, सिंधु, दीपा, संगीता, नीलम, सोनू, नीता, अनीता, मंजू और सुनीता आदि ने डांडिया डांस किया। संचालन पूनम सिंघल ने किया। डांडिया सज्जा प्रतियोगिता में ज्योति चौधरी, पूनम गर्ग, उषा गुप्ता और रीता गुप्ता ने भाग लिया। कार्यक्रम में निशा रस्तोगी, भारती बंसल, क्षमा, सरिता, प्रीति, दीप्ति और पारुल का विशेष सहयोग रहा। संवाद