फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से नील गाय घायल

विज्ञापन
दौराला- अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हुआ नीलगाय का बच्चा। स्रोत : राहगीर - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
दौराला। लावड़ रोड पर जैनपुर गांव के सामने सोमवार देर रात अज्ञात वाहन ने नील गाय के बच्चे को टक्कर मार दी। इससे नील गाय का बच्चा घायल हो गया और उसके आगे के दोनों पैर टूट गए। मंगलवार को मार्ग से गुजर रहे अझौता गांव निवासी दीपक सैनी, अवनीश, सोनू ने बच्चे को घायल अवस्था में पड़ा देखा और पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने लावड़ से पशु चिकित्सक को बुलाया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। उपचार के बाद वन विभाग के कर्मचारी घायल नील गाय के बच्चे को अपने साथ सरधना ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें