मेरठ। मेरठ कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग एवं मनोविज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्रेट और टूल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें निकिता ने प्रथम, अलिजा चौधरी ने द्वितीय और प्रतीक अहलावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बीए, बीएससी एवं एमए के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्कपूर्ण विचार व्यक्त किए। प्रतिभागियों ने एआई के रचनात्मकता, सृजनकर्ता एवं मौलिकता पर प्रभाव, इसके सामाजिक, शैक्षणिक एवं नैतिक आयामों पर विश्लेषण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने तार्किक दृष्टिकोण से एआई के फायदे और खतरों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू खोखर ने की। संचालन डॉ. अनीता मोरल एवं डॉ. आयशा सैफी ने किया। डॉ. भगत सिंह ने भी एआई के बारे में कुछ जानकारियां दीं। निर्णायक मंडल में प्रो. कविता त्यागी, प्रो. एचएस राय एवं डॉ. अनिल कुमार राठी शामिल रहे। संवाद