फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सपा में नया खेल, पांच वार्डों में बदल गए प्रत्याशी, कार्यकर्ता बोले- जिलाध्यक्ष को दिखाएंगे काले झंडे

Mon, 24 Apr 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : समाजवादी पार्टी में नया खेल सामने आया है। आरोप है कि मेरठ में पांच वार्डों में प्रत्याशी बदले गए हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिलाध्यक्ष को काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रत्याशी बदलने का मामला सामने आया है। यहां सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पर पांच वार्डों के प्रत्याशी बदलने का आरोप लगा है। रविवार और सोमवार को लखनऊ से जारी हुई सूची में वार्ड 71 से मौहम्मद इसरार, वार्ड 72 से मतीन अंसारी, वार्ड -77 से मुस्तफा अंसारी, वार्ड 75 से महताब और वार्ड 90 से सरताज को टिकट मिला था। लेकिन मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पांचों वार्डों के प्रत्याशी बदल दिए गए।

विज्ञापन


वहीं, प्रत्याशी मौ. इसरार और मतीन अंसारी ने जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पर रुपये लेकर टिकट बदलने का आरोप लगाया है। प्रत्याशियों ने कहा कि जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी व अतुल प्रधान ने लेटर लगाकर प्रत्याशी अहसान अंसारी व उसके बेटे जिशान अंसारी को प्रत्याशी बना दिया, जबकि वो पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता भी नहीं थे। 

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: भाजपा ने 21 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे चुनावी मैदान में, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रंजन शर्मा को चुनाव लड़ाने पर अहसान अंसारी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। स्थानीय निवासी मोईन अंसारी, बब्लू प्रधान, पूर्व पार्षद अल्ताफ अंसारी, नफीस अंसारी ने कहा कि चुनाव में अतुल प्रधान, जयवीर सिंह, आदिल चौधरी का काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे, जबकि सपा के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत विभाग की गलती महिला पर पड़ी भारी, बिजली का बिल देख हुई बेहोश, अस्पताल में हालत नाजुक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें