फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मिठाई से भरी गाड़ी पकड़ी, वोटरों को बांटने जा रहे थे सभासद प्रत्याशी, पुलिस ने किया बड़ा खेल

Sat, 06 May 2023 11:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Nikay Chunav 2023 : सरूरपुर में मिठाइयों से भरी गाड़ी पकड़ी गई है। बताया गया कि सभासद प्रत्याशी वोटरों को मिठाई बांटने जा रहे थे। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर बड़ा खेल किया है।

विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। मेरठ के सरूरपुर में शनिवार को नगर पंचायत हर्रा में वार्ड सभासद प्रत्याशी मिठाई बांटते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने प्रत्याशी के कब्जे से मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जा रही मिठाई की गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम को कस्बा हर्रा में मतदाताओं को बांटने के लिए मिठाइयों से भरी गाड़ी आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मिठाई के डिब्बों से भरी पिकअप गाड़ी जब्त कर ली। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ करते हुए कुछ नाममात्र के डिब्बे बताए। इसके बाद कस्बे के लोगों ने एसएसपी, एडीजी से मामले की शिकायत की। सभी अधिकारी पुलिस लाइन में चुनाव को लेकर थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

सूचना में पुलिस की साठगांठ उजागर होने पर एडीजी ने थाना प्रभारियों को बैठक में ही लताड़ लगाई। आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे प्रत्याशी की गाड़ी व मिठाई बरामद करते हुए तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें: Anil Dujana Encounter: जहां लिख दिया JDS, उसका मालिक बन जाता था कुख्यात, इन कारनामों में था माहिर

थाना पुलिस ने अधिकारियों की कार्रवाई के डर से तुरंत प्रत्याशी से साठगांठ कर पिकअप गाड़ी में मिठाई के केवल 15 डिब्बों की ही बरामदगी दिखाई। पुलिस के अनुसार, कस्बा हर्रा के वार्ड छह से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद के खिलाफ देर रात आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव का कार्यक्रम बदला, अब मेरठ में आठ मई को करेंगे रोड शो, हर तरफ नजर आएगी साइकिल

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें