फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: भाजपा से हरिकांत अहलूवालिया समेत 16 प्रत्याशियों ने महापौर पद के लिए दाखिल किए नामांकन पत्र

Mon, 24 Apr 2023 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। मेरठ में महापौर के पद के लिए अब तक कुल 16 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं भाजपा से हरिकांत आहलुवालिया नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। बता दें कि सपा से सीमा प्रधान से जीतना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
हरिकांत आहलुवालिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने नामांकन के अंतिम दिन महापौर के लिए पर्चा दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित भाजपा के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि वह पांच साल पहले भी मेरठ में महापौर रह चुके हैं। उस दौरान सपा की सरकार थी और सपा नेता आजम खान के दबाव में निगम के अधिकारी विकास में बाधक बने हुए थे।  इसके बावजूद उन्होंने मेरठ शहर में 433 सड़कें बनवाईं और काफी विकास भी कराया। अबकी बार केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, जिसके चलते विकास भी ज्यादा होगा। ट्रिपल इंजन की सरकार मेरठ के विकास में चार चांद लगाने का काम करेंगी। 

यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit: शामली में सीएम योगी के दिखे तल्ख तेवर, बोले- 'नो कर्फ्यू-नो दंगा, यूपी में सब चंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन करती सीमा प्रधान - फोटो : अमर उजाला
हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि प्रयागराज में अतीक की गुंडागर्दी के चलते ही बच्चे पढ़ भी नहीं पा रहे थे। लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे। कहा कि वे वंदे मातरम से शुरुआत करेंगे। उन्हाेंने दावा किया कि एक लाख या सवा लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे। शहर का विकास प्राथमिकता होगी। कूड़े का भी निस्तारण कराएंगे।
 
भाजपा पार्षद प्रत्याशी सतपाल और संदीप गोयल निर्वाचित होना तय 
भाजपा के दो प्रत्याशी वार्ड 26 से सतपाल तेजगढ़ी और वार्ड 78 से संदीप गोयल रेवड़ी निर्वाचित पार्षद घोषित होंगे। बताया गया है कि उक्त दोनों प्रत्याशी भाजपा से हैं और उनके सामने किसी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जिसके चलते दोनों पार्षद पद के प्रत्याशियों को निर्विरोध पार्षद घोषित किया जा सकता है।
 
महापौर के लिए 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल किए है। भाजपा से हरिकांत अहलूवालिया, सपा से सीमा प्रधान, आप से ऋचा सिंह, बसपा से हशमत मलिक, कांग्रेस से नसीम कुरैशी, राष्टवादी कांग्रेस पार्टी से शकील मलिक, एआईएमआईएम से अनस, बहुजन महादल से अफजाल, इंडियन मुस्लिम लींग से केसर अब्बास और निर्दलीय से मुक्ता चौधरी, अनमोल, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, विकास मावी, अमीर अहमद ने महापौर के लिए पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें