फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav 2023: मेरठ में भाजपा पार्षद प्रत्याशी पर जनलेवा हमला, कार सवार युवकों ने बरसाईं गोलियां

Tue, 09 May 2023 03:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड 18 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविंद्र कुमार पर सोमवार रात जानलेवा हमला किया गया। हालांकि तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
मेडिकल थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित वार्ड 18 के भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविंद्र कुमार सोमवार रात जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वह मोदीपुरम से अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस अपने आवास पर लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि जब वह कंपनी गार्डन के पास पहुंचे अल्टो कार में सवार तीन हथियारबंद युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और साइड मारते हुए जबरन गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। 

रविंद्र कुमार ने चालक ने गाड़ी को दौड़ाने का इशारा किया और वे आगे निकल गए। इसके बाद वह आगे जाकर काली नदी के समीप रुके तभी पीछे से कार में सवार तीन युवक उतरे और भाजपा प्रत्याशी पर गोली दाग दी। गनीमत रही कि पिस्टल से गोली मिस हो गई, जिस कारण वह बाल-बाल बचे।
विज्ञापन


रविंद्र कुमार व उसके साथियों ने साहस दिखाते हुए तीनों अल्टो कार सवार युवकों को दबोच लिया। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेते हुए उनके पास से पिस्टल  व मैगजीन बरामद की। 

सीओ सदर देहात ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त शुभम तोमर निवासी वाजिदपुर थाना बड़ौत, गौतम तोमर गांव वाजिदपुर थाना बड़ौत और आशु त्यागी निवासी ग्राम रामपुर का थाना मंडी धनौरा के रूप में हुई। 


पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने अपनी सुरक्षा के लिए शिव से गुहार लगाई, जिस पर सीओ ने उचित सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें