फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम के दस्ते ने तोड़ी अवैध दुकानें, सभी दुकानों को जेसीबी से गिराया

Fri, 23 Jun 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने बृहस्पतिवार को पुुलिस फोर्स के साथ बेगमपुल स्थित आबू नाले किनारे बनी अवैध दुकानों को ध्वस्त किया। दुकानदारों ने टीम का विरोध किया। लेकिन पुलिस के सामने उनकी एक नहीं चली। सभी दुकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया।  बेगमपुल स्थित आबू नाले के ऊपर तिब्बती नाम के बाजार में लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें बना ली थीं। इन दुकानों का मामला हाईकोर्ट में चला गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद से ही निगम प्रशासन अवैध दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी में जुटा था। बृहस्पतिवार को निगम दस्ते ने पुलिस फोर्स दुकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। यह देखकर दुकानदार और उनके परिजनों ने टीम का विरोध किया। एक दुकानदार दुकान के अंदर से नहीं निकला तो उसे इंस्पेक्टर लाल कुर्ती पकड़कर बाहर लाए। दुकानदारों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली। करीब दो घंटे अभियान चलाने के बाद निगम दस्ता लौट गया। निगम टीम में संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार, कर निरीक्षण अधिकारी दिनेश यादव, अधिशासी अभियंता एके सिंह, कर अधीक्षक नरेश सिवालिया, लेखपाल कुंवरपाल और राजकुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें