उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव सुहेली में नव दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर विवाहिता अमनदीप कौर 25 की मौत हो गई, जबकि उसके पति हीरा सिंह की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पुलिस ने जाकर जांच पड़ताल की। मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के अनुसार पिछले माह 17 नवंबर को दोनों की शादी हुई थी। मृतका अमनदीप कौर इकबालपुर की निवासी है।
पुलिस ने बताया की रात्रि में हीरा सिंह की अपने बड़े भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
उसके बाद दंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस माामले की जांच पड़ताल कर रही है।