फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का किया सम्मान

विज्ञापन
लावड़ - अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाएं जाने पर कुलदीप मसूरी को प्रतिमा भेंट करते।
विज्ञापन
लावड़। भाजपा में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने पर कुलदीप मसूरी और पंकज चौहान का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। केपी जाटव, डॉ. गौरव गौतम ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पेंटिंग भेंट कर स्वागत किया। कुलदीप मसूरी को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष और पंकज चौहान को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई। सम्मान करने वालों ने उम्मीद जताई कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर बाबा साहेब की पेंटिंग भेंट कर सामाजिक समरसता और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें