मेरठ के नए एसएसपी अविनाश पांडेय बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे मेरठ पहुंच गए। वो आज अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। शासन ने 2015 बैच के आईपीएस अविनाश पांडेय को मेरठ का नया एसएसपी बनाया है। डॉ विपिन ताडा के डीआईजी बनने पर उन्हें संयुक्त आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नियुक्त किया है।
अविनाश पांडेय खीरी के निवासी हैं। वो मेरठ में 2019 में एसपी देहात रह चुके है। वर्तमान में वो एसएसएफ-एक बटालियन लखनऊ में सेनानायक थे। बृहस्पतिवार देर रात वो मेरठ पहुंच गए। सर्किट हाउस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात अभिजीत कुमार और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने उनका अभिनंदन किया। वो आज कार्यभार ग्रहण करेंगे।