फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए सत्र का किया गया शुभारंभ

विज्ञापन
दौराला - नए सत्र के शुभारंभ पर बच्चों को वितरित की गई फ्रूटी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
दौराला। रुहासा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नवारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका अनिता तोमर, मुख्य अतिथि केपी जाटव ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कक्षा एक में नए नामांकन के लिए आमंत्रित अभिभावकों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। बाल वाटिका के अंतर्गत तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों का तिलक लगाकर, फ्रूटी और बिस्कुट वितरित कर स्वागत किया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को रोचक गतिविधियां कराईं। इस दौरान जोगिंद्री, ऊषा, रेखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें