फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पूजन के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। नीलकंठ इंस्टीट्यूट में सोमवार को पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम के नवीन सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नीलकंठ ग्रुप के चेयरमैन ब्रजवीर सिंह, डॉयरेक्टर जरनल डॉ. योगेश भौमिया ने शुभारंभ किया। डॉ. विशाल कोहली ने अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन ब्रजवीर सिंह ने कहा कि आज से सभी नीलकंठ परिवार का हिस्सा हैं। कॉलेज लाइफ ऐसा समय है, जब आप अपने सपनों को साकार करने के लिए रास्ता चुनते हैं। डॉ. योगेश भौमिया ने कहा कि सभी छात्र अपनी पढ़ाई, उपस्थिति और अनुशासन का ध्यान रखें। संचालन छात्रा काजल मोर्या ने किया। इस दौरान शुभम कश्यप, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र सिंह, इंतजार अहमद, प्रवीन आनंद, मधुमिता, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें