बहसूमा। नवजीवन इंटर कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ के लिए हवन करते हुए प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य
बहसूमा। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। प्रबंधक राजकुमार व प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने हवन और पूजा कर सत्र की शुरुआत की। सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को सत्र की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को वर्ष के कार्यक्रमों पर विचार किया गया। सभी अध्यापक और अभिभावकों को आगामी सत्र के लिए तैयार होकर कार्य सुचारू रूप से संचालन करने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापिका दीपा सैनी, अरविंद कुमार, प्रीति रानी, गजेंद्र कुमार, रोहित शर्मा, सुनील कुमार आदि रहे।