जानी खुर्द। न्यू दीप एकेडमी में कक्षा 10वीं का बोर्ड रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। चाहत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तान्या ने 85 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं वंशिका ने 81 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। दीप ग्रुप ऑफ स्कूल्स के अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।