फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नीरू ने 400 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भुवनेश्वर में चल रही 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की एथलीट नीरू ने 400 मीटर दौड़ में प्रतिभाग करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। नीरू ने अपनी दौड़ 53.38 सेकेंड में पूरी की। दूसरे स्थान पर पंजाब की मनजीत कौर और तीसरे स्थान पर राजस्थान की सरोज रहीं। नीरू ने अभी हाल ही में पिछले माह 64वें नेशनल ऑपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और चार गुणा 400 मीटर मिक्स रिले में भी स्वर्ण पदक जीता था। नीरू यहां एनएएस कालेज के मैदान में कोच विशाल सक्सेना से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस मौके पर विशाल ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें