फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखन प्रतियोगिता में नीरा और समृद्धि रहे अव्वल

विज्ञापन
मोदीपुरम- पुलिस मॉर्डन स्कूल में आयोजित लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
मोदीपुरम। पुलिस मॉडर्न स्कूल में शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसका शुभारंभ प्रधानाचार्य लीना शर्मा ने किया। अतिथि वक्ता सूची द्विवेदी ने विद्यार्थियों को मानक लेखन की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणी के उत्पादों की गुणवत्ता, एवं विश्वसनीयता की जांच के लिए भारतीय मानक ब्यूरो महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतियोगिता में नीरा स्वामी, समृद्धि गुप्ता प्रथम, अंशिका, वंशिका द्वितीय व आर्यन और ऋषभ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतिभाग करने वाले अन्य विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने भी प्रतिभागियों को सराहा। इस दौरान आकांक्षा गर्ग, वंदना, प्रिया अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें